Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

Sunday, December 18, 2022

श्री विश्वकर्मा समाज रायपुर द्वारा खेल कूद इत्यादि कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण किया गया।


दिनांक 18 दिसम्बर 2022 : राजधानी रायपुर में 17 सितंबर 2022 को श्री विश्वकर्मा समाज एवं श्री विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा हुवे कार्यक्रम के साथ साथ कई कार्यक्रम बच्चो की प्रतिभा को लेकर किया गया जिसमें खेल कूद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, रंगोली, मेहंदी, डांस, कलाकार मंच, कैरम, चित्रकला जैसे इत्यादि कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे समाज के बच्चे एवं बड़ो ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिए पर किसी प्रश्चात कार्यक्रम के विजेताओ को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देने में विलम हो गया पर देर सही पर अच्छे से दो माह बाद कार्यक्रम सफलता पूर्वक हो गया और सभी भाग लेने वालों को अपनी जो प्रतिभा का प्रदर्शन किए थे उनका आज सम्मान पूर्वक प्रमाण पत्र शील्ड एवं गिफ्ट देकर उनका प्रोत्साहित किया गया।


इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ, समाज के पदाधिकारियों के साथ पूजा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

माननीय प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी ने कहा समय समय मैं बच्चो के लिए इसी प्रकार कार्यक्रम करना चाहिए ताकि समाज के बच्चो की प्रतिभा को उभरने एवं उनकी अपने अंदर का हुनर दिखाने का मौका मिलता रहेगा और विश्वकर्मा समाज का नाम रोशेन होगा।

इस कार्यक्रम में जगदलपुर विश्वकर्मा समाज के संजय शर्मा एवं रायगढ़ से भी विश्वकर्मा समाज के व्यक्ति सामिल हुवे।

सभी समाज के लोगो का विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष रमेश शर्मा जी ने आभार व्यक्त किये इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए।














प्रेम से बोले जय विश्वकर्मा भगवान की जय

Saturday, August 20, 2022

मरही माता मंदिर में धुम-धाम से मनाई गई जन्माष्टमी, आधी रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही मंदिरों में गूंजे जयकारे..

रायपुर : शहर मे भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया, बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित श्री मरही माता विश्वकर्मा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की धूम मची रही। मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शुक्रवार रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची मंदिर में जय कन्हैया लाल के उद्घोष से देर रात तक वातावरण गूंज उठा।

श्री कृष्ण का जन्म होते ही पुरोहित श्री राम बाबा त्रिपाठी के द्वारा पंचामृत से स्नान कराया गया विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आरती की गई। जन्माष्टमी को लेकर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी।

शाम से ही मंदिरों में विशेष पूजा भजन का आयोजन शुरू कर दिया गया था 12:00 बजे ने तो कुछ सेकंड पहले ही भगवान के जन्म लेने की धार्मिक मान्यता के अनुसार शंख बजाए गए घंटियां घंटों और आतिशबाजी के बीच भगवान का जन्म हुआ।

सभी मंदिर वृंदावन बिहारी बांके लाल के जयकारों से गुंजायमान होते रहे। इस कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी, मोहल्लावसी शाहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु  सपरिवार के साथ मंदिर  पहुंचे थे।

मिडिया प्रभारी
पंकज शर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा 
श्री विश्वकर्मा समाज रायपुर छत्तीसगढ़



Thursday, August 18, 2022

17 सितंबर 2022 विश्वकर्मा महा पूजा एवं रैली कार्यक्रम को लेकर बैठक



17 सितंबर 2022 विश्वकर्मा महा पूजा एवं रैली कार्यक्रम को लेकर बैठक।


रायपुर : आज दिनांक 17 अगस्त 2022 को दुलारधर्मशाला में विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष द्वारा बैठक का आयोजन विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर किया गया बैठक।


इन कार्यक्रमों में बच्चों और महिलाओं के लिये कौन कौन से कार्यक्रम किये जायें इस विषय बात एवं चर्चा हुई । सभी ने अपने सुझावों से अवगत कराया। कार्यक्रम की रूपरेखा का एक वर्णन किया गया।

जिसमें शिवम शर्मा और उनकी टीम ने व महिलाओं की तरफ से चंदा शर्मा और टीम ने अपने अपने सुझाव दिए। साथ ही पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये। 


जय श्री विश्वकर्मा भगवान

मीडिया प्रभारी

पंकज शर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा एवं

समस्त विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी गण



Tuesday, August 2, 2022

नांगपंचमी पुजा 2 अगस्त 2022 - विशेष

 


रायपुर - नांगपंचमी विशेष पुजा आज बहुत अच्छे से विश्वकर्मा मंदिर ललिता चौक में सम्पन हुई

नांगपंचमी की विशेष पूजा में नारायण चंद्र शर्मा जी को नागपंचनी की विशेष पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।


 नांगपंचमी पूजा पंडित रामबाबा त्रिपाठी ने सम्पन्न कराया।

नांगपंचमी पूजा कार्यक्रम शर्मा विश्वकर्मा बंधुओ के द्वारा सम्पन्न किया गया।


नांगपंचमी विश्वकर्मा मंदिर में आज सुबह 11 बजे रखी गई और समय से सभी काम सम्पन्न हुआ भारी मात्रा में सामाजिक बंधु उपस्थित होकर पूजा कार्य मे सम्लित होकर नांगपंचमी पूजा में शांति पूर्वक भगवान की आराधना कर समाज के लोगो के लिए शुख सम्रद्धि एवं समाज कल्याण की कामना किये।


नांगपंचमी पूजा कार्यक्रम में नगर निगम पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, राज कुमार शर्मा (वकील), राजेश शर्मा, सूरज शर्मा, विनय शर्मा, शंकर शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, ईश्वर चंद्र शर्मा, परमानंद शर्मा, ब्रम्हानंद शर्मा, महेश विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा (बंटी) सहित बड़ी संख्या विश्वकर्मा समाज के सामाजिक बंधु शामिल हुवे


जय विश्वकर्मा समाज

जय विश्वकर्मा भगवान 

Saturday, July 2, 2022

मरही माता मंदिर में आज माता शीतला शांति पूजा पाठ कार्यक्रम बहुत अच्छे से हुवा


 विश्वकर्मा मंदिर में आज दिनांक 2 जुलाई 2022 को माता शीतला शांति पूजा पाठ कार्यक्रम बहुत अच्छे से हुवा, माता से सभी लोगो के कल्याण की कामना की गई एवं मौषम बदलाव के साथ के साथ साथ सभी के जीवन में शांति,व्यापार, काम काज, में वृद्धि एवं अच्छे स्वस्थ, की कामना की गई।

मरही माता मंदिर में शाम 4 बजे से पूजा की सुरुवात हुई, इस शीतला शांति पूजा में विश्वकर्मा समाज के सभी पदाधिकारी के साथ साथ समाज के लोग भी उपस्थित रहे।





Sunday, May 15, 2022

विश्वकर्मा समाज की अहम बैठक - अध्यक्ष पद के विषय में हुई बैठक, श्री रमेश शर्मा जी को फिर से बनाया गया अध्यक्ष

विश्वकर्मा समाज की अहम बैठक - अध्यक्ष पद के विषय में हुई बैठक, श्री रमेश शर्मा जी को फिर से बनाया गया अध्यक्ष

रायपुर : आज दिनांक 15 मार्च 2022 को विश्वकर्मा धर्मशाला बढ़ाई पारा रायपुर में विश्वकर्मा समाज की एक अहम बैठक हुई इस बैठक का मुख्य कारण किया था कि अध्यक्ष पद नियुक्ति करनी थी कई समय से चला आ रहा था की अध्यक्ष बनाएंगे अध्यक्ष बनाएंगे इस बारे में कई मीटिंग हुई 

 

 और दौरान कई विश्वकर्मा समाज के लोग बैठक किए तब जाकर आज का दिन तय हुआ इस अहम बैठक में विश्वकर्मा समाज के बड़े बुजुर्ग युवा पीढ़ी सब मौजूद थे सबके समक्ष यह घोषित किया गया की सबसे पहले आप अपनी अपनी राय दें किसकी मेल मुद्दा था


 अध्यक्ष पद की नियुक्ति करना सब से सलाह मशवरा करने के बाद यानी से निकला की या तो चुनाव कराया जाए निर्वाचित करके या ऑनलाइन करके मगर कोई भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार सामने नहीं आया युवा पीढ़ी अपनी राय रखी और बड़े बुजुर्ग अपनी राय रखें सबके सोच विचार से यह तय किया गया कि विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष फिर से रमेश शर्मा जी को बनाया जाए क्योंकि उनके 5 साल के कार्यकारिणी में विश्वकर्मा समाज बहुत उन्नत कार्य किया उन्होंने सबको एक बराबर मानकर सभी लोगों को अपने साथ जोड़ कर साथ चलते हैं 



आए हैं चाहे वह विश्वकर्मा समाज का कोई भी सदस्य हो कभी भी कोई भी त्यौहार विश्वकर्मा जयंती हो होली हो यह कोई भी सब में बराबर वह भागीदार की भूमिका निभाई और हर एक व्यक्ति को हर कार्यक्रम में वह बुलाए इतने मिलनसार व्यक्ति को हम कैसे अध्यक्ष पद से हटा सकते थे इसलिए कोई भी उनके सामने अध्यक्ष पद की दावेदारी में नहीं खड़ा हुआ उन्होंने यह भी कहा इतने सालों से मैं अध्यक्ष पद पर रहकर कार्य कर रहा हूं अब मैं नहीं करना चाहता कोई नया व्यक्ति इस पद को संभाले मगर सब यही चाहते थे कि रमेश शर्मा जी ही जैसे पहले भूमिका निभा है 


आगे भी हुआ निभाए और अपने विश्वकर्मा समाज को एक ऊंचाई तक लेकर जाएं न्यू जब मजबूत होती है तभी तो ऊपर की मंजिल को कोई नहीं लग पाता इसी प्रकार सब यह चाह रहे हैं आज कि इतनी इतनी मजबूत हो जाए इस कारण समाज की कि आने वाली पीढ़ी को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और जो भी भविष्य में विश्वकर्मा समाज का अध्यक्ष पद पर आएगा 


वह इसी प्रकार कार्य करेगा और उसको किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इस बात को रखते हुए सभी के सहमति से आज शाम 5:00 बजे यह बैठक रखी गई और यह बैठक करीब 7:00 से 8:00 बजे तक चली इस इसी दौरान सभी का मान रखते हुए और सम्मान करते हुए रमेश शर्मा जी ने आगे कुछ वर्षों के लिए फिर से अध्यक्ष पद पर रहकर कार्य करने का शपथ ली इस बैठक में सभी विश्वकर्मा बंधु मौजूद थे सभी लोगों ने रमेश शर्मा जी को बधाई देते हुए इस बैठक को संपूर्ण किया



Sunday, April 24, 2022

विश्वकर्मा समाज रायपुर द्वारा निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

विश्वकर्मा समाज रायपुर द्वारा निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स का आज शुभारंभ दिनांक 24 अप्रैल 2022 से हर रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा (सचिव), दिनेश विश्वकर्मा के उपस्थति में आज से इस निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का कार्य चालू किया गया, कंप्यूटर प्रशिक्षण आशुतोष विश्वकर्मा दे रहे है, धीरे धीरे शर्मा विश्वकर्मा परिवार से सभी बच्चो को इसका लाभ मिलेगा, सभी से निवेदन है अपने बच्चो को हर रविवार को कंप्यूटर सीखने के लिए भेजे और अपने समाज का नाम रोशन कर।

फस्ट बैच

स्टूडेंट नाम

निकेश शर्मा - एम एस ऑफिस

कनिष्का शर्मा - एम एस ऑफिस

अनामिका शर्मा - एम एस ऑफिस

गरिमा शर्मा - हिंदी टाइपिंग

ने जॉइन किया 12 बजे से 2 बजे तक आज पहला कोर्स चला


विशेष शर्मा , दीपेश शर्मा 

सेकेंड बैच दोपहर 3 बजे से सुरु


कंप्यूटर कोर्स

● डिजाइनिंग - फ़ोटो शॉप/ कोरल ड्रा

● टाइपिंग हिंदी/ इंग्लिश

● आर्किटेक्चर कोर्स 3dsmax

● वीडियो एडिटिंग कोर्स

● वेबसाइट डिजाइनिंग कोर्स

● एंड्राइड मोबाइल एप्प डेवलोपमेन्ट कोर्स

● एम एस ऑफिस, वर्ड / एक्सेल/ पावर पॉइंट

● ड्राइंग पेंट

● फंडामेंटल / बेसिक कंप्यूटर नॉलेज

● इंटरनेट की जानकारी कैसे हम उपयोग करें

 • मेल आई डी बने के लिए

 • सोसल मीडिया का उपयोग

● मोबाइल / कंप्यूटर एक्सेस कैसे करें

Anydesk, Teamviwer

● कंप्यूटर स्माल सॉफ्टवेयर डेवलोपमेन्ट

● कंप्यूटर फॉन्ट कैसे बनाएं

● एनीमेशन कार्टून 

● कोडिंग html, jawa, android studio

Monday, April 18, 2022

रायपुर हनुमान भगवान के जन्मोत्सव पर मरही माता मंदिर द्वारा भाव्य रूप से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

 


रायपुर : हनुमान भगवान के जन्मोत्सव का कार्यक्रम शनिवार को रायपुर शहर के बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर बड़े धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रविवार शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। 

शाम 6 बजे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्री विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, उपध्याक्ष श्री विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री केदारनाथ विश्वकर्मा, सचिव श्री प्रमोद विश्वकर्मा, सह-सचिव श्री आदित्य विश्वकर्मा, ( कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री दिनेश विश्वकर्मा, नारायणचंद शर्मा, श्री चन्द्रशेखर शर्मा, श्री तिलौकी नाथ विश्वकर्मा )

श्री किशोरीलाल विश्वकर्मा, श्री शिवकुमार विश्वकर्मा, श्री बृजमोहन विश्वकर्मा, श्री सतीष विश्वकर्मा, श्री परमानंद विश्वकर्मा, श्री सुशील विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, बंटी अवस्थी, पंकज विश्वकर्मा, सेलेश विश्वकर्मा, रोहित, बबलू,सोनू,मोनू,चिंटू अवस्थी,विक्की, सशि, सोनू, सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के सदस्य उपस्थित थे।


Tuesday, February 15, 2022

रायपुर : बड़ी धुम-धाम से मनाया गया भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मउत्सव..



पंकज शर्मा, रायपुर : विश्वकर्मा दिवस का कार्यक्रम सोमवार को शहर के बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर बड़े धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजें हवन के साथ शुरू किया। हवन का कार्यक्रम पुरोहित श्री राम बाबा त्रिपाठी ने सम्पन्न करवाया। जिसमें समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर प्रदेश एवं समाज में सुख शांति की कामना की। 

साथ ही शाम 6 बजे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्री विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, उपध्याक्ष श्री विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री केदारनाथ विश्वकर्मा, सचिव श्री प्रमोद विश्वकर्मा, सह-सचिव श्री आदित्य विश्वकर्मा, ( कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज शर्मा, श्री अशोक शर्मा, 

श्री दिनेश विश्वकर्मा, नारायणचंद शर्मा, श्री चन्द्रशेखर शर्मा, श्री तिलौकी नाथ विश्वकर्मा ) श्री किशोरीलाल विश्वकर्मा, श्री शिवकुमार विश्वकर्मा, श्री बृजमोहन विश्वकर्मा, श्री सतीष विश्वकर्मा, श्री परमानंद विश्वकर्मा, श्री सुशील विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के सदस्य उपस्थित थे।




Contact Us

Contact Form

Name

Email *

Message *