Showing posts with label रायपुर. Show all posts
Showing posts with label रायपुर. Show all posts

Sunday, September 15, 2024

विश्वकर्मा समाज ने संस्कृतिक कार्यक्रम पर श्रमवीरों को सम्मानित किया....

 

न्यूज़ अपडेट ( पंकज शर्मा )

रायपुर : श्री विश्वकर्मा समाज ने विश्वकर्मा जयंती पर आज शाहिद स्मारक भवन रजबंधा मैदान में आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रमवीरों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। अध्यक्षता रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री मोती लाल साहू, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, श्री आर.एस. विश्वकर्मा अध्यक्ष पिछड़ वर्ग एवं कल्याण आयोग छ.ग. रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा की उपस्थिति में आज समाज के श्रमवीर श्री गिरधार विश्वकर्मा, श्री बृजलाल विश्वकर्मा, श्री बंशीधर विश्वकर्मा, श्री जनार्दन शर्मा शाहित 20 लोगो का श्रीफल साल स्मृति चिन्ह देकर श्रमवीर सम्मान से सम्मनित किया गया।

 इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा समाज के संरक्षक श्री श्रीराम शर्मा, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री केदारनाथ विश्वकर्मा, श्री चंद्रमोहन विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, पूजा समिति के अध्यक्ष श्री अश्वनी विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्री विजय शर्मा, श्री संतोष विश्वकर्मा, श्री आदित्य विश्वकर्मा, श्री नारायणचंद शर्मा, श्री प्रमोद विश्वकर्मा, श्री दिनेश शर्मा, सुरज शर्मा, श्री शंकर शर्मा, श्री विनय शर्मा, श्री पंकज शर्मा (मीडिया प्रभारी), रोहित विश्वकर्मा, श्री सुनील शर्मा, श्री राहुल विश्वकर्मा, श्री राजेश विश्वकर्मा, श्री राजकुमार शर्मा, श्री प्रवीण विश्वकर्मा, श्री सूर्या विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, निर्वेश शर्मा, विकाश शर्मा, धीरज विश्वकर्मा, विनोद शर्मा के साथ-साथ पूरे विश्वकर्मा समाज के बुद्धिजीवी, वरिष्ठजन समाज की माता बाहने बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


वेबसाइट डिज़ाइन - 

आशुतोष विश्वकर्मा, मो.: 8839215630

Saturday, August 20, 2022

मरही माता मंदिर में धुम-धाम से मनाई गई जन्माष्टमी, आधी रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही मंदिरों में गूंजे जयकारे..

रायपुर : शहर मे भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया, बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित श्री मरही माता विश्वकर्मा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की धूम मची रही। मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शुक्रवार रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची मंदिर में जय कन्हैया लाल के उद्घोष से देर रात तक वातावरण गूंज उठा।

श्री कृष्ण का जन्म होते ही पुरोहित श्री राम बाबा त्रिपाठी के द्वारा पंचामृत से स्नान कराया गया विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आरती की गई। जन्माष्टमी को लेकर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी।

शाम से ही मंदिरों में विशेष पूजा भजन का आयोजन शुरू कर दिया गया था 12:00 बजे ने तो कुछ सेकंड पहले ही भगवान के जन्म लेने की धार्मिक मान्यता के अनुसार शंख बजाए गए घंटियां घंटों और आतिशबाजी के बीच भगवान का जन्म हुआ।

सभी मंदिर वृंदावन बिहारी बांके लाल के जयकारों से गुंजायमान होते रहे। इस कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी, मोहल्लावसी शाहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु  सपरिवार के साथ मंदिर  पहुंचे थे।

मिडिया प्रभारी
पंकज शर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा 
श्री विश्वकर्मा समाज रायपुर छत्तीसगढ़



Sunday, May 15, 2022

विश्वकर्मा समाज की अहम बैठक - अध्यक्ष पद के विषय में हुई बैठक, श्री रमेश शर्मा जी को फिर से बनाया गया अध्यक्ष

विश्वकर्मा समाज की अहम बैठक - अध्यक्ष पद के विषय में हुई बैठक, श्री रमेश शर्मा जी को फिर से बनाया गया अध्यक्ष

रायपुर : आज दिनांक 15 मार्च 2022 को विश्वकर्मा धर्मशाला बढ़ाई पारा रायपुर में विश्वकर्मा समाज की एक अहम बैठक हुई इस बैठक का मुख्य कारण किया था कि अध्यक्ष पद नियुक्ति करनी थी कई समय से चला आ रहा था की अध्यक्ष बनाएंगे अध्यक्ष बनाएंगे इस बारे में कई मीटिंग हुई 

 

 और दौरान कई विश्वकर्मा समाज के लोग बैठक किए तब जाकर आज का दिन तय हुआ इस अहम बैठक में विश्वकर्मा समाज के बड़े बुजुर्ग युवा पीढ़ी सब मौजूद थे सबके समक्ष यह घोषित किया गया की सबसे पहले आप अपनी अपनी राय दें किसकी मेल मुद्दा था


 अध्यक्ष पद की नियुक्ति करना सब से सलाह मशवरा करने के बाद यानी से निकला की या तो चुनाव कराया जाए निर्वाचित करके या ऑनलाइन करके मगर कोई भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार सामने नहीं आया युवा पीढ़ी अपनी राय रखी और बड़े बुजुर्ग अपनी राय रखें सबके सोच विचार से यह तय किया गया कि विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष फिर से रमेश शर्मा जी को बनाया जाए क्योंकि उनके 5 साल के कार्यकारिणी में विश्वकर्मा समाज बहुत उन्नत कार्य किया उन्होंने सबको एक बराबर मानकर सभी लोगों को अपने साथ जोड़ कर साथ चलते हैं 



आए हैं चाहे वह विश्वकर्मा समाज का कोई भी सदस्य हो कभी भी कोई भी त्यौहार विश्वकर्मा जयंती हो होली हो यह कोई भी सब में बराबर वह भागीदार की भूमिका निभाई और हर एक व्यक्ति को हर कार्यक्रम में वह बुलाए इतने मिलनसार व्यक्ति को हम कैसे अध्यक्ष पद से हटा सकते थे इसलिए कोई भी उनके सामने अध्यक्ष पद की दावेदारी में नहीं खड़ा हुआ उन्होंने यह भी कहा इतने सालों से मैं अध्यक्ष पद पर रहकर कार्य कर रहा हूं अब मैं नहीं करना चाहता कोई नया व्यक्ति इस पद को संभाले मगर सब यही चाहते थे कि रमेश शर्मा जी ही जैसे पहले भूमिका निभा है 


आगे भी हुआ निभाए और अपने विश्वकर्मा समाज को एक ऊंचाई तक लेकर जाएं न्यू जब मजबूत होती है तभी तो ऊपर की मंजिल को कोई नहीं लग पाता इसी प्रकार सब यह चाह रहे हैं आज कि इतनी इतनी मजबूत हो जाए इस कारण समाज की कि आने वाली पीढ़ी को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और जो भी भविष्य में विश्वकर्मा समाज का अध्यक्ष पद पर आएगा 


वह इसी प्रकार कार्य करेगा और उसको किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इस बात को रखते हुए सभी के सहमति से आज शाम 5:00 बजे यह बैठक रखी गई और यह बैठक करीब 7:00 से 8:00 बजे तक चली इस इसी दौरान सभी का मान रखते हुए और सम्मान करते हुए रमेश शर्मा जी ने आगे कुछ वर्षों के लिए फिर से अध्यक्ष पद पर रहकर कार्य करने का शपथ ली इस बैठक में सभी विश्वकर्मा बंधु मौजूद थे सभी लोगों ने रमेश शर्मा जी को बधाई देते हुए इस बैठक को संपूर्ण किया



Sunday, April 24, 2022

विश्वकर्मा समाज रायपुर द्वारा निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

विश्वकर्मा समाज रायपुर द्वारा निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स का आज शुभारंभ दिनांक 24 अप्रैल 2022 से हर रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा (सचिव), दिनेश विश्वकर्मा के उपस्थति में आज से इस निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का कार्य चालू किया गया, कंप्यूटर प्रशिक्षण आशुतोष विश्वकर्मा दे रहे है, धीरे धीरे शर्मा विश्वकर्मा परिवार से सभी बच्चो को इसका लाभ मिलेगा, सभी से निवेदन है अपने बच्चो को हर रविवार को कंप्यूटर सीखने के लिए भेजे और अपने समाज का नाम रोशन कर।

फस्ट बैच

स्टूडेंट नाम

निकेश शर्मा - एम एस ऑफिस

कनिष्का शर्मा - एम एस ऑफिस

अनामिका शर्मा - एम एस ऑफिस

गरिमा शर्मा - हिंदी टाइपिंग

ने जॉइन किया 12 बजे से 2 बजे तक आज पहला कोर्स चला


विशेष शर्मा , दीपेश शर्मा 

सेकेंड बैच दोपहर 3 बजे से सुरु


कंप्यूटर कोर्स

● डिजाइनिंग - फ़ोटो शॉप/ कोरल ड्रा

● टाइपिंग हिंदी/ इंग्लिश

● आर्किटेक्चर कोर्स 3dsmax

● वीडियो एडिटिंग कोर्स

● वेबसाइट डिजाइनिंग कोर्स

● एंड्राइड मोबाइल एप्प डेवलोपमेन्ट कोर्स

● एम एस ऑफिस, वर्ड / एक्सेल/ पावर पॉइंट

● ड्राइंग पेंट

● फंडामेंटल / बेसिक कंप्यूटर नॉलेज

● इंटरनेट की जानकारी कैसे हम उपयोग करें

 • मेल आई डी बने के लिए

 • सोसल मीडिया का उपयोग

● मोबाइल / कंप्यूटर एक्सेस कैसे करें

Anydesk, Teamviwer

● कंप्यूटर स्माल सॉफ्टवेयर डेवलोपमेन्ट

● कंप्यूटर फॉन्ट कैसे बनाएं

● एनीमेशन कार्टून 

● कोडिंग html, jawa, android studio

Monday, April 18, 2022

रायपुर हनुमान भगवान के जन्मोत्सव पर मरही माता मंदिर द्वारा भाव्य रूप से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

 


रायपुर : हनुमान भगवान के जन्मोत्सव का कार्यक्रम शनिवार को रायपुर शहर के बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर बड़े धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रविवार शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। 

शाम 6 बजे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्री विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, उपध्याक्ष श्री विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री केदारनाथ विश्वकर्मा, सचिव श्री प्रमोद विश्वकर्मा, सह-सचिव श्री आदित्य विश्वकर्मा, ( कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री दिनेश विश्वकर्मा, नारायणचंद शर्मा, श्री चन्द्रशेखर शर्मा, श्री तिलौकी नाथ विश्वकर्मा )

श्री किशोरीलाल विश्वकर्मा, श्री शिवकुमार विश्वकर्मा, श्री बृजमोहन विश्वकर्मा, श्री सतीष विश्वकर्मा, श्री परमानंद विश्वकर्मा, श्री सुशील विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, बंटी अवस्थी, पंकज विश्वकर्मा, सेलेश विश्वकर्मा, रोहित, बबलू,सोनू,मोनू,चिंटू अवस्थी,विक्की, सशि, सोनू, सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के सदस्य उपस्थित थे।


Tuesday, February 15, 2022

रायपुर : बड़ी धुम-धाम से मनाया गया भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मउत्सव..



पंकज शर्मा, रायपुर : विश्वकर्मा दिवस का कार्यक्रम सोमवार को शहर के बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर बड़े धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजें हवन के साथ शुरू किया। हवन का कार्यक्रम पुरोहित श्री राम बाबा त्रिपाठी ने सम्पन्न करवाया। जिसमें समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर प्रदेश एवं समाज में सुख शांति की कामना की। 

साथ ही शाम 6 बजे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्री विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, उपध्याक्ष श्री विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री केदारनाथ विश्वकर्मा, सचिव श्री प्रमोद विश्वकर्मा, सह-सचिव श्री आदित्य विश्वकर्मा, ( कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज शर्मा, श्री अशोक शर्मा, 

श्री दिनेश विश्वकर्मा, नारायणचंद शर्मा, श्री चन्द्रशेखर शर्मा, श्री तिलौकी नाथ विश्वकर्मा ) श्री किशोरीलाल विश्वकर्मा, श्री शिवकुमार विश्वकर्मा, श्री बृजमोहन विश्वकर्मा, श्री सतीष विश्वकर्मा, श्री परमानंद विश्वकर्मा, श्री सुशील विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के सदस्य उपस्थित थे।




Wednesday, April 28, 2021

रायपुर - 27-04-2021 : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एवं शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों में सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग में मंगलवार को हनुमान जयंती श्रद्धा उल्लास से मनाई गई।



पंंकज शर्मा, रायपुर : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एवं शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों में सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग में मंगलवार को हनुमान जयंती श्रद्धा उल्लास से मनाई गई। भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने पर पाबंदी होने से पुजारी और श्री विश्वकर्मा समाज के सदस्यों ने ही श्री मरही माता मंदिर के श्री हनुमानजी की प्रतिमा का सिंदूर, चमेली के तेल, चांदी के बर्क से श्रृंगार कर आरती करके संपूर्ण विश्व से महामारी खत्म करने की प्रार्थना की। भक्तों ने अपने घर पर पूजा स्थल के समक्ष बैठकर पूजा की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

 भक्त इसे चोला चढ़ाना कहते है। चालीसा की पंक्तियां 'नाशै रोग मिटे सब पीरा, मंदिरों में गूंज उठी।









विश्वकर्मा समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने की देवी श्री मरही माता और पवनपुत्र महावीर हनुमान जी से प्रार्थना की। 








लॉकडाउन में शासन के नियमों के चलते सभी धार्मिक स्थल भक्तों के लिए बंद होने के बावजूद कई भक्त बंद मंदिर के द्वार पर ही मत्था टेककर अपने परिवार के कोरोना ग्रस्त मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


Thursday, September 17, 2020

रायपुर राजधानी हर वर्ष 17 सितंबर को बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से कि जाती है इस वर्ष भी कि गई



संदीप शर्मा, पंकज शर्मा, रायपुर राजधानी हर वर्ष 17 सितंबर को बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा  मंदिर में पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से कि जाती है इस वर्ष भी कि गई पर कोरोना काल के चलते बढ़ई पारा से निकलने वाला भगवान विश्वकर्मा पुजा कि झांकि स्थगित रही  समाज के कुछ ही लोगों ने भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सरकार के गाइडलाइन के तहत मास्क लगाकर सेनीटाइज करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूजा अर्चना की गई व सभी विश्वकर्मा समाज के लोगों के लिए सोशल

मीडिया के जरिए लाइव प्रसारण का व्यवस्था कि गई थी ताकि  घर से ही पूजा अर्चना कर सके  विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि कोरोना काल को देखते  हुए इस बार बढई पारा से निकलने वाली भव्य झांकी स्थगित की गई तथा कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी समाज के लोगों को घर पर 

रहकर ही भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना करने का सलाह दिया गया था जिसको समाज के सभी लोगों ने कोरोना महामारी को देखते हुए बखूबी निभाया। तथा घर पर से ही लोगों ने इस कोरोना महामारी से  पूरे विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गई
 

 

Wednesday, September 16, 2020

रायपुर : विश्वकर्मा पूजा दिवस पर नहीं निकलेगी बढ़ई पारा से शोभायात्रा..

पंंकज शर्मा, रायपुर : आगामी 17 सितंबर को आने वाली भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस को लेकर बढ़ई पारा श्री विश्वकर्मा समाज ने इस साल बड़े स्तर पर कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर समाज ने बढ़ई पारा ललिता चौक स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया गया। समाज के वरिष्ठ पधिकारीयो से चर्चा के बाद सर्व सहमति से निर्णय लिया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते समाज द्वारा श्री दुलार धर्मशाला में संस्कृति आयोजित की जाती है। वही शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है, इन सब कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए समाजजनों ने निर्णय लिया कि मंदिर में सिर्फ हवन पूजा एवं महाआरती कर भगवान श्री विश्वकर्मा जी से देश एवं प्रदेश मे फ़ैले इस वैश्विक महामारी बिमारी से निजात दिलाने की प्रार्थना करेंगे। साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित जितने भी लोग हैं, उन्हें तीर्थंकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी इस बीमारी से लड़ने की शक्ति दें, और स्वस्थ रखने की कामना करेंगे।
बढ़ई पारा श्री विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने बताया कि इस वैश्विक महामारी को देखते हुए समाज के लोगों ने निर्णय लिया है। साथ ही अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी भक्तों से अपील की है, की आप सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए। पूजा अर्चना मे शामिल होवे और पुण्य के भागी बने व भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करे।

Contact Us

Contact Form

Name

Email *

Message *